धौलाकुआं में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैठक के बाद स्थानीय यूनिट के पदाधिकारी व सदस्य। स्र
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम धौलाकुआं इकाई की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम धौलाकुआं इकाई की मासिक बैठक बुधवार को ज्वाला मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान भगवान दास ने की। बैठक में 49 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पेंशनरों ने 1 जनवरी 2016 से संशोधित एरियर और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता अब तक न मिलने पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के बावजूद न तो बोर्ड और न ही सरकार की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है।
कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशनरों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेंशनरों ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन से जल्द लंबित एरियर और महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की, ताकि उन्हें राहत मिल सके। संवाद