फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को हर महीने पहली तारीख को दी जाए पेंशन : प्रदीप ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों को हर महीने पहली तारीख को दी जाए पेंशन : प्रदीप ठाकुर
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुई पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन नाहन के सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी पेंशन हर महीने पहली तारीख को जारी की जाए ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारी समय से अपनी बैंक किस्तें तथा अन्य देनदारियां अदा करके विलंब शुल्क से बच सकें।
विज्ञापन

बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने डीए तथा वर्ष 2016 से लंबित छठे वेतन आयोग के लाभांश का एकमुश्त भुगतान करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त सरकार से मांग उठाई कि लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाए तथा मेडिकल बिलों को सही समय पर वर्कआउट किया जाए ताकि इस पर टाइम बार का ऑब्जेक्शन न लगे।
बैठक में कम्यूटेशन की वसूली के बारे में पंजाब/हरियाणा उच्च न्यायालय से पारित आदेश के संदर्भ में चर्चा की गई तथा सरकार से अनुरोध किया कि कम्यूटेशन राशि की वसूली उपरोक्त न्यायालय के पारित आदेश के अनुसार 15 वर्ष के बजाय 10 वर्ष 8 महीने तक ही की जाए। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हिमकेयर योजना की सुविधा देने की मांग की गई। सरकार की ओर से सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में लिए जाने वाले शुल्क जैसे कि मेडिकल टेस्ट, परामर्श शुल्क, बैड शुल्क एवं अन्य शुल्क इत्यादि का भुगतान सूचीबद्ध अस्पताल द्वारा जारी बिल के अनुसार किया जाए।
बैठक में कहा गया कि पुलिस कर्मचारी एचएचसी और एचएएसआई ऑनरेरी पदोन्नत किए जाते हैं लेकिन इन्हें इन्क्रीमेंट नहीं दी जाती। जबकि पद के स्केल के अनुसार इन्क्रीमेंट मिलनी चाहिए। सिविल के अन्य विभागों में हर पदोन्नति पर इन्क्रीमेंट दी जाती है।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि सेवारत पुलिस कर्मचारी जो एचआरटीसी में टिकट आरक्षण कराते हैं उन्हें सीट नहीं दी जाती क्योंकि फार्म में ऐसा कोई बिंदू अंकित नहीं बनाया है। उधर बैठक में महंगाई भत्ते की बकाया राशि तथा छठे वेतन आयोग के लंबित सभी लाभांश की शेष एकमुश्त भुगतान करने की पुरजोर मांग की। पेंशनर्स संगठन ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें