आबकारी एवं कराधान निरीक्षक पांवटा की टीम ने औचक निरीक्षण कर धौलाकुआं, बहराल, बातापुल से रामपुरघाट तक वाहनों के दस्तावेज खंगाले। निरीक्षण के दौरान करियाना स्टोर, रेत बजरी व एसेसरी ले जाते वाहनों को पकड़ा गया। वाहन संचालकों के पास जरूरी दस्तावेज अधूरे या नहीं थे। ऐसे सभी वाहनों पर कार्रवाई कर करीब 1.40 लाख जुर्माना किया गया।
वीरवार को आबकारी एवं कराधान विभाग पांवटा निरीक्षक दीपक सती, रतन लाल व राजीव कुमार की टीम ने निरीक्षण किया। एनएच पर धौलाकुआं, बहराल व बातापुल तथा संपर्क मार्ग रामपुरघाट में नाके लगाए। इस दौरान 120 से अधिक वाहनों का निरीक्षण किया। इनमें से 31 वाहनों में अवैध रेत बजरी, करियाना स्टोर, माल के कम बिल व एसेसरीज लदे वाहन संचालकों को करीब 85 हजार जुर्माना राशि वसूली। क्षेत्र के करीब एक दर्जन पीजी गेस्ट हाउस, होटलों व रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। इनके संचालकों से 55 हजार लग्जरी टेक्स राशि वसूली गई।
उधर, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक पांवटा दीपक सती ने पुष्टि कर कहा कि पांवटा के विभिन्न स्थलों पर नाके लगाए थे। होटल, रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। इनके संचालकों से लग्जरी टेक्स व वाहनों के निरीक्षण के संचालकों से कुल 1.40 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है।