फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 2 मार्च को भव्य नगर कीर्तन, 3 मार्च को होगा विशाल कवि सम्मेलन

विज्ञापन
342 वें होला मोहल्ला कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम पावटा साहि
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 342 वें होला मोहल्ला के आयोजन को लेकर बैठक में किया गया मंथन
विज्ञापन

एसडीएम जीएस चीमा व उपाध्यक्ष हरभजन सिंह रहे विशेषरूप से मौजूद
गुरुद्वारा साहिब सभागार में प्रशासन समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 342वें होला मोहल्ला के आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्य गुरुद्वारा साहिब के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में नगर कीर्तन, कवि सम्मेेलन समेत अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, संगतों के ठहरने और लंगर की व्यवस्था पर मंथन किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह और सह प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि 28 फरवरी से 4 मार्च तक होला मोहल्ला के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सोमवार, दो मार्च को भव्य नगर कीर्तन दोपहर एक बजे से निकलेगा। पूर्णिमा के दिन तीन मार्च को विशाल कवि दरबार सजेगा। इसमें देशभर से गुरमत विचारें, ढाडी जत्थे, कवि सज्जन समेत महान पंथक हस्तियांं पहुंचेगी। चार मार्च को सुबह दस बजे निशान साहिब सेवा और अमृत संचार शीश महल में होगा।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के दौरान संगतों के ठहराव व लंगर की और बेहतर व्यवस्था की जा रही है। बैठक में सुलभ शौचालय सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी के साथ पार्किंग को लेकर चर्चा की गई। बाहरी राज्यों से पहुंचने वाली संगतों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ भाड़ रहती है। इसलिए, खासकर महिलाएं कीमती ज्वेलरी व अन्य कीमती सामान को लेकर सतर्क रहे।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बैठक के बाद बात करते हुए कहा कि होला मोहल्ला पर्व के आयोजन के लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। इसमें गुरुद्वारा साहिब में होने वाले कार्यक्रमों, मेले के दौरान पहुंचने वाली संगतों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मेले के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग, पानी-बिजली व शौचालय की सुविधा के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई है। इसके लिए सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें