खेल खेलो नशा छोड़ो मुहिम-
छठे सिरमौर क्रिकेट कप का रोमांच अपने चरम पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। नाहन में चल रहे छठे सिरमौर क्रिकेट कप के दूसरे दिन कई अहम मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेणुका बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि परमजीत ठाकुर, राकेश, सुरेश ठाकुर, राजेश और अंकुश शर्मा विशेष अतिथि रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच कोणार्क समूह और एचपी-79 के बीच खेला गया। इसमें कोणार्क ग्रुप ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में रोलेक्स स्टार दिल्ली ने एमबीएससी तिलकपुर को धूल चटाकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में रेणुका स्पोर्ट्स आजभोज ने हेंसी इलेवन को हराकर अगले चरण में प्रवेश पाया।
इसके बाद पीआरसी मटीयाना बी और महासू वॉरियर्स के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें पीआरसी मटीयाना बी विजेता बना। अंत में कोणार्क समूह और रोलेक्स स्टार दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कोणार्क समूह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इसका आयोजन यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब सिरमौर की ओर से किया जा रहा है। मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर और योगी ठाकुर के साथ सतीश राणा, कपिल शंनकवान, प्रदीप शुपटा, धनवीर सिंह, राहुल शर्मा, रोशन, मनदीप ठाकुर, शानू ठाकुर, तनुज, आदि, राज, अकरम, ध्रुव ठाकुर, निखिल, रोहित और पीयूष जैसे युवा सदस्य इस मुहिम को कामयाब बनाने में जुटे हुए हैं।
संवाद