फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रवासी कामगारों को एचआईवी के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
पावटा साहिब की श्रद्धा संस्था के कलाकार कम्पनी में एक दिवसीय एचआईवी जागरूकता अभियान के दौरान प्
विज्ञापन
प्रवासी कामगारों को एचआईवी के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

ईद के उपलक्ष्य में श्रद्धा संस्था की ओर से चलाया गया एचआईवी जागरुकता अभियान

संवाद न्यूज़ एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ईद के उपलक्ष्य में श्रद्धा संस्था की ओर से एचआईवी जागरुकता अभियान चलाया गया। पावटा साहिब की श्रद्धा टीआई प्रोजेक्ट के द्वारा सूरजपुर, रामपुरघाट व नारीवाला की कंपनी में एक दिवसीय एचआईवी जागरुकता अभियान आयोजित हुआ जिसमें नुक्कड़ नाटक के मध्यम से रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय चौहान श्रद्धा टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर पांवटा साहिब की ओर से की गई। अजय चौहान ने एचआईवी के बारे में सभी को जानकारी दी और इससे होने वाले परिणामों के बारे में भी अवगत करवाया। इसके साथ-साथ टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके माध्यम से सभी प्रवासी कामगारों को एचआईवी के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय चौहान ने बताया कि हम सब मिलकर एचआईवी प्रभावित के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म कर सकते हैं। इसके बाद नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा नाटक के माध्यम से प्रवासियों को एचआईवी से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी और आईसीटीसी केंद्र जाकर टेस्ट के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ व कामगार मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें