नाहन (सिरमौर)। सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 मार्च, रविवार को नाहन के हिंदू आश्रम में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा।
सोमवार को नाहन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सोसायटी के सचिव राजीव शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में हिंदू फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह हिंदू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं ओजस्विनी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की अध्यक्षा रजनी ठुकराल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हिंदू हित में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को शौर्य पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
सोसायटी के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने कहा कि इस आयोजन के लिए क्षेत्र के सभी हिंदू संगठनों को औपचारिक निमंत्रण भेजा जा रहा है। उन्होंने समस्त हिंदू समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिंदू आश्रम पहुंचकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं और सनातन संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस प्रेस वार्ता के दौरान सोसायटी के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, सचिव राजीव शर्मा, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष योगेश्वर गौतम सहित सोसायटी के अन्य गण्यमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।