भाषण प्रतियोगिता में अंकित और कविता में प्रिजल प्रथम
-नाया स्कूल में हिन्दी जागरूकता सप्ताह के दौरान निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) की ओर से राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाया में हिन्दी जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान, रुचि, जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रमेश चंद शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मण्डल सदस्य दलीप सिंह ने ‘हमारे जीवन में हिन्दी का महत्व’ विषय पर विचार रखे। मुख्याध्यापक केवल राम ने विद्यार्थियों को हिन्दी के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में अंकित चौहान प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। कविता में प्रिजल प्रथम, सलोनी द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। नारा लेखन में सलोनी प्रथम, साक्षी द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में निखिल प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार और सभी विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष दौलत राम, वरिष्ठ सलाहकार राजू झेल्टा, सचिव राजेश कुमार, दलीप सिंह, सुनील कुमार, रणदीप, सुरेंद्र सहित शिक्षक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।