फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दस दिन में मांगें नहीं मानीं तो काले बैज लगाकर करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

-वर्षों से लंबित पदोन्नति, रिक्त पद भरने और सेवा नियमों में संशोधन की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ, जिला सिरमौर ने प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से बिजली बोर्ड प्रबंधन को दिए गए 10 दिन के अल्टीमेटम का समर्थन किया है। जिला अध्यक्ष इरशाद रहमान और जिला सचिव वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बड़ी संख्या में आईटीआई और नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। सेवा नियमों में किए गए संशोधनों के कारण कई कर्मचारी सभी पात्रताएं पूरी करने के बावजूद पदोन्नति से वंचित हैं। इससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ी है और उनका मनोबल प्रभावित हुआ है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि जिला सिरमौर में भी तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है।
विज्ञापन

कई अनुभागों और उपमंडलों में स्वीकृत पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है। दुर्गम क्षेत्रों में सीमित स्टाफ के बावजूद कर्मचारी दिन-रात विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा लंबित पदोन्नति और अन्य मांगों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि यदि बिजली बोर्ड प्रबंधन 10 दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला सिरमौर के सभी तकनीकी कर्मचारी काले बैज लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बिजली आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें