फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जलभराव से परेशान भूपपुर के लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपपुर में एनएच ने ले लिया तालाब का रूप, घरों व दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन

डीएसपी, थाना प्रभारी टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात कर जाम खुलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब कालाअंब एनएच-07 के बद्रीपुर से भूपपुर तक जलभराव हो गया। जलभराव से पानी दुकानों व रिहायशी मकानों में घुस गया। काफी समय से जलभराव से परेशान क्षेत्रवासियों ने विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया व आंशिक जाम भी लगाया। सूचना मिलने पर डीएसपी, स्थानीय थाना प्रभारी व नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे। लोगों की समस्या को सुना व समझाकर जाम खुलवाया गया।
मंगलवार को तेज बारिश होते ही बद्रीपुर से भूपपुर तक एनएच पूरी तरह नाले व तालाब में बदल गया। छोटे वाहनों व राहगीरों को चल पाना कठिन हो गया। गगनदीप सिंह ग्रीम आटोमोबाइल, बिल्लू टायर, एक्साइड बैटरी, शोरुम, महेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, अवतार इंटरप्राइजेज समेत आसपास की कई दुकानों व रिहायशी मकानों में जलभराव हो गया। आक्रोशित दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने नगर परिषद, एनएचएआई व स्थानीय प्रशासन को कई बार इस समस्या को अवगत करवाया है लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन

इसके चलते आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने विरोध स्वरूप एनएच पर आंशिक जाम लगाया। सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर, स्थानीय थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर व नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों की समस्या की समस्या को सुना। लोगों को निकट भविष्य में इसके समाधान के लिए प्रस्तावित योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि भूपपुर में एनएच पर जलभराव की समस्या पेश आ रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। लोगों ने जलभराव से आ रही दिक्कतों को रखा है। लोगों को समझाकर मार्ग आवागमन को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें