फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिल्ली के हाट में सिरमौरी नाटी का धमाल

विज्ञापन
दिल्ली के हाट में आयोजित हिम महोत्सव में सिरमौरी नाटी डालते चुड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल के कलाकार
विज्ञापन
सचित्र...
विज्ञापन

दिल्ली के हाट में सिरमौरी नाटी का धमाल

हिम महोत्सव में सिरमौरी लोकनृत्यों की रही धूम

11 से 15 जनवरी तक कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उद्योग विभाग, हिमाचल क्राफ्ट, पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली हाट में 1 से 15 जनवरी तक हिम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चूड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल पझौता के कलाकारों की ओर से पेश किए गए लोकनृत्यों की धूम रही।

इस दौरान हाटी जनजातीय क्षेत्र के चूड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल, पझौता के लोक कलाकारों ने डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के निर्देशन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 से 13 जनवरी तक हाटी की नाटी के अंतर्गत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें महाभारत कालीन ठोडा नृत्य, रिहाल्टी गी, दीपक नृत्य, मुंजरा नाटी, परात नृत्य, रासा नृत्य, पढुंआं नृत्य, लंबड़ा नृत्य और सिरमौर का लगभग पांच सौ साल पुराना सिंहटू नृत्य प्रस्तुत कर भारत के अनेकों राज्यों से आए दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


11 जनवरी की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना और 13 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्यातिथि रहे। हिम महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग डॉ. पंकज ललित के निर्देशानुसार तथा सहायक निदेशक बिहारी लाल शर्मा की देखरेख में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सिरमौर के अलावा शिमला, किन्नौर, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा आदि जनपदों से लोक कलाकारों ने लोकनृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चूड़ेश्वर सांस्कृतिक दल में डॉ. हाब्बी के अलावा लोक गायक रामलाल वर्मा, बिमला चौहान, अमी चंद, जितेंद्र, निशांत, देवी राम, सोहनलाल, नरेंद्र, अमन, अनुजा, प्रिया, रेखा, किरण, प्रीति, सुरेंद्र, राजेश आदि कलाकार शामिल रहे।

....संवाद

दिल्ली के हाट में आयोजित हिम महोत्सव में सिरमौरी नाटी डालते चुड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल के कलाकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें