फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में किया शाही स्नान

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर रेणुका झील में शाही स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सचित्र....
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में किया शाही स्नान
महाकुंभ की संक्रांति को लेकर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर) मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान का सिलसिला प्रात: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होकर दोपहर बाद तक जारी रहा। महाकुंभ के शुभारंभ को लेकर मकर संक्रांति का महत्व ओर अधिक बढ़ गया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक रेणुका झील में शाही स्नान करके मोक्ष की कामना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने रेणुका झील की परिक्रमा करने के पश्चात भगवान परशुराम व माता रेणुका मंदिर में पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तीर्थ में स्थित निर्वाण आश्रम, संन्यास आश्रम व गायत्री आश्रम में भंडारों का आयोजन भी किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने शुद्ध घी की खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें