सतौन(सिरमौर)। लाईधार शरली में आयोजित 11वीं कुंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी पर हिल्स टाइगर ने कब्जा जमा लिया है। फाइनल में टाइगर एकादश को पराजित कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। गुद्दी के किशन मैन ऑफ द सीरीज, कमलेश क्षेत्ररक्षक, राकेश बेस्ट बेट्समैन व शरली के श्याम बेस्ट बॉलर चुने गए। डबल विकेट में श्याम व संजय ने शरली के बस्ती राम व कमलेश को हरा कर ट्रॉफी जीत ली।
प्रतियोगिता संचालक विक्रम चौहान ने कहा कि पंचायत प्रधान हिरदा राम शर्मा ने प्रतियोगिता शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में हिल्स टाइगर गुद्दी ने इलेवन स्टार शरली को तथा टाइगर एकादश ने पभार टीम को हराया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर एकादश ने 6 ओवर में 58 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राकेश धीमान की 46 रनों की दमदार बल्लेबाजी में 6 छक्के व 2 चौकों की सहायता से 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को कप्तान मोहन शर्मा को 15 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 75 सौ व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर प्रतियोगिता संचालक समिति शरली सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।