फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं

Tue, 19 Apr 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के तहत पड़ने वाले सिविल अस्पताल सराहां में अल्ट्रासाउंड मशीन सुविधा की मांग पुरजोर से उठाई जा रही है जिससे क्षेत्र के लोगों को नाहन व सोलन अस्पतालों के चक्कर काट कर आर्थिक व मानसिक दिक्कतों का सामना करने से बचाया जा सके। इससे आसपास की 30 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्र के चयनित सभी जन प्रतिनिधियों को मिल कर इस मुद्दे को उठाना जरूरी है।
विज्ञापन


स्थानीय क्षेत्र निवासी पूर्ण सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, सुशील कुमार, नरेश दत्त, अनिल शर्मा, जीत राम, जगदीश कुमार, रोशन लाल शर्मा, बाबुराम, रुप राम, किशन दत्त, राम सिंह व सुरजीत कुमार ने कहा कि वर्षों बाद भी सराहां सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं है। चुनाव में जीत कर आए जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान व उप प्रधान समेत प्रतिनिधियों को इस मुद्दे को एकजुट कोर उठाना होगा जिससे 30 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिल सके। इन पंचायतों में दूर-दूर से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं।
अल्ट्रा साउंड सुविधा नहीं होने के चलते मजबूरन लोग सोलन व नाहन अस्पतालों की तरफ रुख करते हैं जिससे दूर जाने के लिए बसों व उपचार में खूब आर्थिक चपत लगती है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी मांग को उठाया था।  उधर, पच्छाद क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि सराहां अस्पताल में तीस पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा गया है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग जायज है। उपचार व अल्ट्रासाउंड करवाने लोगों को 40 से 50 किलोमीटर दूर सोलन-नाहन जाना पड़ रहा है। जनता की बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधा से जुड़े इस मुद्दे को विधानसभा में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें