फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में छिपा डर बन सकता है अपराध का कारण : नवकमल

विज्ञापन
भरोग बनेड़ी स्कूल में जागरूकता शिविर के दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ अतिरिक्त मुख्य न्
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भरोग बनेडी स्कूल में बच्चों को दी अधिकार व कानून की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पंडित शिवानंद रमौल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेडी में बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश नवकमल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, यातायात नियमों, नशे के प्रकारों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं और कानूनों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों के मन में छिपा डर कई बार बड़े अपराध को जन्म दे सकता है। बच्चों को चाहिए कि वे अपने मन की बात और किसी भी प्रकार के भय को अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ साझा करें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके और वे किसी बड़े संकट से बच सकें। इस अवसर पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय प्रकाश, पीएलवी मीनू ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य प्रवक्ता और अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें