फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएचसी गलानाघाट में जांच कमेटी ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
कामन के लिए...
विज्ञापन

पीएचसी गलानाघाट में जांच कमेटी ने दर्ज किए बयान

मरीजों और लोगों से की बातचीत, रिपोर्ट सीएमओ को भेजी

दाई के पति पर दवाइयां और इंजेक्शन लगाने के थे आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली गलानाघाट पीएचसी में विभाग की ओर गठित जांच कमेटी ने सोमवार को मरीजों और लोगों के बयान दर्ज किए। कमेटी ने इस दौरान करीब दर्जनभर लोगों से बातचीत की और रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी।

दरअसल, गलानाघाट पीएचसी में दाई के पद पर तैनात महिला कर्मचारी के पति पर उसकी अनुपस्थिति में दवाइयां और इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए गए। इसकी बाकायदा सीएम सेवा संकल्प पोर्टल पर शिकायत की गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर की ओर खंड चिकित्सा अधिकारी को एक कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सोमवार को डॉ. रजत चंद्र की नेतृत्व में गठित टीम ने गलानाघाट पीएचसी में जाकर जांच की। मौके पर लोगों और मरीजों के बयान दर्ज किए। बता दें कि ग्रामीण जीत सिंह, सुमन देवी, मदन सिंह, रामेश्वर शर्मा व रमेश सिंह आदि ने गलानाघाट पीएचसी में कार्यरत दाई के पति पर पीएचसी के भीतर ही टेलरिंग की दुकान चलाने और व्यक्ति की ओर से अधिकतर समय मरीजों को दवाइयां देने व इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए थे।

शिकायत में कहा गया था कि हाथ में चोट लगने पर जब वह प्राथमिक उपचार करने के लिए पीएचसी गलानाघाट पहुंचे तो वहां पर न ही डॉक्टर और न ही दाई के पद पर कार्यरत महिला उपस्थित थी। इस दौरान दाई के पति ने उन्हें इंजेक्शन लगवाया। इंजेक्शन लगाने के बाद हाथ में रिएक्शन हो गया। उन्होंने डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में जाकर अपना उपचार करवाया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सोमवार को विभाग की ओर से गठित कमेटी ने मामले में जांच की। इस दौरान लोगों और मरीजों के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया टीम की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट की छानबीन के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

....संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें