नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले मिले। इनमें एक मामला रविवार के पेंडिंग 18 सैंपल में से है। जबकि पांच मामले सोमवार को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, आठ लोगों ने महामारी को मात दी। इसके साथ ही सिरमौर में एक्टिव केस का आंकड़ा 91 रह गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार के पेंडिंग 18 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को मिली। इनमें से 17 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाया गया 39 वर्षीय व्यक्ति अमरपुर मोहल्ला नाहन का है। वहीं, सोमवार को मेडिकल कॉलेज नाहन की आरटीपीसीआर लैब में 40 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 14 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और दो कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 24 सैंपल की जांच जारी है।
संक्रमितों में दीप अपार्टमेंट नाहन से 59 वर्षीय पुरुष और देवीनगर पांवटा साहिब से 54 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसके अलावा रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांचे गए कुल 35 सैंपल में 3 की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सोमवार को कुल 75 सैंपल की जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर सोमवार को सिरमौर जिले में 6 नए मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 8 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग भी जीती। जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 91 रह गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर लोग सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी एसओपी का पालन करते रहें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करते रहें।
........