फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट के लिए मारामारी, टूटे सामाजिक दूरी के नियम

विज्ञापन
पांवटा साहिब अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए उमड़ी भीड़। इस दौरान सामाजिक दूरी की भी धज्ज? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो दर्जन से अधिक पहुंच गई है लेकिन महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी की अहमियत लोग अब भी नहीं समझ पा रहे हैं। नाहन के बाद पिछले सप्ताह से पांवटा में निरंतर बढ़ते मामलों से अलर्ट होने की सख्त जरूरत है लेकिन रविवार को सिविल अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट करवाने पहुंचे लोगों में जरूरी सामाजिक दूरी गायब थी। ऐसे में बीच में कोई एक भी कोरोना पॉजिटिव निकला तो संक्रमण अन्यों को भी अपनी चपेट में ले लेगा और कोरोना की चेन बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन

सिरमौर में ऊर्जा मंत्री के स्वागत कार्यक्रमों के दौरान संपर्क में आने वालों की भीड़ कोविड-19 टेस्ट करवाने पहुंच रही है। एक ही दिन में शनिवार को दो दर्जन लोग संक्रमित आने से चिंताएं बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी की चेन लंबी हो रही है। कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क में और मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की शनिवार के बाद रविवार को भी पांवटा सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाने को लेकर भीड़ लगी रही। इस दौरान कोरोना टेस्ट का फार्म भरते समय फिर से सामाजिक दूरी की सरकार के आदेशों की अवहेलना होती नजर आई। कुछ लोग मास्क भी ढंग से नहीं लगाए हुए थे।
इतने लोगों के संक्रमित आने के बावजूद सबक नहीं लिया जा रहा है। केवल टेस्ट करवाने की होड़ सी लगी है। यह नहीं देख रहे कि सामाजिक दूरी नहीं रही तो कोई भी संक्रमित होने से कितना ज्यादा खतरा रहेगा। सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए लोग एक-दूसरे से एकदम से सट कर ही खड़े नजर आए। कइयों के हाथ एक-दूसरे के कंधों पर देखे गए।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि कोविड-19 टेस्ट के दौरान एहतियात बरतना जरूरी है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि टेस्ट के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने के दौरान मास्क लगाए और उचित सामाजिक दूरी बना कर रखें।
....
बाक्स...
बहुत जरूरी हो तो ही उपचार को अस्पताल पहुंचे: डॉ. सहगल
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल का कहना है कि पिछले 3 दिनों में पांवटा क्षेत्र में कोरोना के काफी मामले सामने आए हैं। इसलिए सिविल अस्पताल परिसर में कोविड-19 टेस्ट भी ज्यादा संख्या में हो रहे हैं। इसलिए ओपीडी में आने वाले मरीजों से आग्रह है कि केवल बहुत इमरजेंसी होने पर ही अस्पताल पहुंचे जिससे कोरोना संक्रमण की आशंका को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें