फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों में किए बदलाव वापस ले भारत सरकार

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला के कई संगठनों ने प्रधानमंत्री से श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को तुरंत वापस लेने की मांग की है। संगठनों के पदाधिकारियों ने कोविड-19 से प्रभावित सभी नौकरियों को सुरक्षित रखने की भी मांग की है। अपनी मांगों को लेकर जिले के विभिन्न संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीटू राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर, सीटू जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह, सीटू जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, इंटक जिला उपाध्यक्ष रमजान मोहम्मद, एडवा राज्य उपाध्यक्ष संतोष कपूर, एडवा जिला अध्यक्ष अमिता चौहान ने ज्ञापन के जरिये प्रधानमंत्री से श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को तुरंत वापस लेकर श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, सार्वजनिक उपक्रमों रेल, खादान, बैंक, बिजली, हवाई सेवा, रक्षा, टेली कम्यूनिकेशन, बीमा, परिवहन सेवा आदि के निजीकरण पर रोक लगाने, निजीकरण के फैसले को वापस लेने, स्वामीनाथन की सिफारिशों को लागू करने और किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लेने, सभी कर्मचारियों एवं मजदूरों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, आयकर से बाहर सभी परिवारों को 7500 रुपये मासिक कोविड-19 सहायता देने, शिक्षा नीति में जरूरी बदलाव करके उसे व्यावहारिक बनाने, कोविड-10 से प्रभावित सभी प्रकार की नौकरियों को सुरक्षित रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें