फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सिरमौर में छह लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई है। जिले में एक साथ छह कोरोना संक्रमितों ने वायरस को मात दे दी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर महज आठ रह गई है। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी और सीएमओ डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को मात देने वाले सभी लोगों को अब घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है लेकिन इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी कहीं अधिक है। जिले में अब तक कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से आठ रह गए हैं। सोमवार शाम को पहुंची रिपोर्ट ने जिलावासियों को राहत पहुंचाई है। त्रिलोकपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में कुल 14 संक्रमितों का उपचार चल रहा था। इनमें से छह लोगों के फालोअप सैंपल जांच के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजे गए थे। यह सभी निगेटिव हो गए हैं। ठीक होने वालों में अधिकतर लोग वैली आयरन उद्योग से जुड़े कामगार हैं।
जिले में अब एक्टिव केस आठ रह गए हैं। जबकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या 23 हो गई है। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी और सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि ठीक हुए सभी लोगों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुल 78 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में 77 निगेटिव आए हैं, जबकि एक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
बॉक्स के लिए-
200 से अधिक पुलिस कर्मियों की भी हुई जांच
कोरोना संकट के इस दौर में जिले में पुलिस कर्मचारियों की भी अहम भूमिका रही है। फ्रंट लाइन में कार्य करने वालों को संक्रमण का खतरा बना रहता है। लिहाजा, पुलिस विभाग ने पुलिस जवानों के कोरोना टेस्ट शुरू कर दिए हैं। अब तक 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक तमाम पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फ्रंट लाइन के अलावा अब अन्य पुलिस कर्मचारियों के भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें