स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को दी स्वास्थ्य की जानकारी
केयर संस्था टीम ने कुड़ला खरग में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरुकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। केयर संस्था (टीआई) टारगेटिड इंटरवेशंन परियोजना पांवटा साहिब की ओर से शहीद प्रशांत ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुड़ला-खरक में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी शिमला, जिला स्वास्थ्य विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में भाग लिया।
केयर संस्था के निदेशक रमेश अत्री ने बताया कि आज के समय में नशे ने हमारे समाज को पूरी तरह जकड़ लिया है। इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि हमें अपने बच्चों का विशेषरूप से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आज की युवा पीढ़ी सबसे अधिक नशे के जाल में फंसती जा रही है। उन्होंने बच्चों को संस्था एवं शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस, बी एवं सी, यौन संचारित रोग तथा मधुमेह (शुगर) बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों को जागरूक भी किया गया।
केयर संस्था विशेष अभियान के दौरान जिला सिरमौर में 72 गांव व शिक्षण संस्थान में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगी।
शिविर में केयर संस्था के निदेशक रमेश अत्री, परामर्शदाता निर्मला, लेखापाल नीरज ने भाग लिया। इस दौरान पाठशाला की तरफ से ओमदत्त शर्मा, जयचंद तोमर, कमलेंद्र ठाकुर, धनबीर सिंह, चंचल शर्मा, सुजाता शर्मा, मोनिका शर्मा, बीना शर्मा, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह एवं बच्चों ने भाग लिया।
बाक्स...
ठाकर गवाना गांव में भी जागरुकता अभियान
-केयर संस्था ने ठाकर गवाना में आशा वर्कर कुंता देवी एवं संगीता देवी समेत 47 महिलाओं ने भाग लिया। डेटाड़ कंडोला में महिला मंडल प्रधान जागृति एवं वार्ड सदस्य रीना देवी सहित महिलाओं को भी उपरोक्त अभियान के अंतर्गत जागरूक किया एवं स्कूली बच्चों को पठन पाठन सामग्री भी वितरित की गई। संस्था ने अभी तक 15 गांव एवं शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाया है। स्वास्थ्य जागरुकता अभियान 12 अक्तुबर 2024 तक पांवटा और कालाअंब के 36 गावों में चलेगा।
संवाद
...