फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कम उम्र की प्रेगनेंसी रोकने के प्रयासों पर किया गया मंथन

विज्ञापन
नाहन में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
कम उम्र की प्रेगनेंसी रोकने के प्रयासों पर किया मंथन
विज्ञापन

मासिक समीक्षा बैठक में पूर्व के कार्यों की भी हुई समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग सिरमौर ने नाहन में आयोजित की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने की। बैठक में जून माह में किए गए कार्यों का ब्योरा लेकर उनकी समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से टीनएज प्रेगनेंसी को रोकने के लिए चर्चा की गई।
इस मौके पर डाॅ. अजय पाठक ने मरीजों पर आर्थिक बोझ न पड़े इसके लिए सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों का इलाज अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के आधार पर ही करने के आदेश भी दिए। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को तनाव जैसी बीमारियों से बचाने के लिए प्रयास करने और परिजनों को समय पर उचित परामर्श देकर बीमारी का समय पर समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कम उम्र में प्रेगनेंसी को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि इस उम्र में युवती मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होती है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वहीं महिलाओं में पहली और दूसरी प्रेगनेंसी के बीच उचित अंतराल रखने को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, बीएमओ समेत दूसरे कर्मचारी मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें