दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
माजरा थाना जांच टीम ने मामले के आरोपी को कर लिया था गरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना के तहत पुरुवाला कांशीपुर निवासी आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद आरोपी पति को जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज की मांग करने, मारपीट करने व अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कह कर तलाक देने की शिकायत माजरा थाना में दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस थाना माजरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच टीम ने पीड़िता के पति आरोपी शाहरुक खान (25) निवासी पुरुवाला कांशीपुर (नजदीक कब्रिस्तान), तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया गया है।
एएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि माजरा थाना में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को अदालत से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
संवाद
....