फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तिरमली में 61 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 92 के एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन




-विभाग ने करवाया आयुष्मान अरोग्य और निक्षय शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिरमली में स्वास्थ्य और एक्सरे जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, 92 लोगों के एक्सरे और 34 के टीबी टेस्ट किए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान दो लोगों में बीपी, 9 में शुगर के लक्षण पाए गए। दो महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल की गई। टीबी के संभावित लक्षणों के चलते पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन से 92 लोगों के एक्सरे किए गए। साथ ही उन्हें टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने दो स्कूलों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने 34 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें सेहत, खानपान और देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। तिरमली में एक योग सत्र का आयोजन कर योग के लाभ भी लोगों को बताए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें