फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनवाला निक्षय शिविर में 89 लोगों के किए एक्सरे

विज्ञापन
सैनवाला में महिला की एक्सरे जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन




-लोगों को टीबी के लक्षण व बचाव की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनवाला में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ टीबी के प्रति जागरूक किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान 89 लोगों के एक्सरे किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिसका समय पर पता लगाकर उपचार किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. काम्या गुप्ता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें