फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कौलांवालाभूड़ और धानक्यारी में स्वास्थ्य जांच शिविर, 89 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
आरोग्य आयुष्मान केंद्र धानक्यारी में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करतीं सीएचओ। संवाद
विज्ञापन
बीपी, मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की पहचान, टीबी संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कौलांवालाभूड़ और धानक्यारी में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 89 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध करवाया गया।

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कौलांवालाभूड़ में 44 और धानक्यारी में 45 मरीजों की जांच की गई। धानक्यारी में आयोजित शिविर के दौरान बीपी के सात, मधुमेह के नौ, ईएनटी का एक, नेत्र रोग के तीन और प्रसव पूर्व देखभाल के दो मामलों की जांच की गई। इसके अलावा टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


वहीं कौलांवालाभूड़ में बीपी के 10 पुराने और दो नए, मधुमेह के नौ पुराने और चार नए मरीजों की पहचान की गई। इसके अलावा ईएनटी का एक, नेत्र रोग के तीन और प्रसव पूर्व देखभाल के दो मामलों की जांच की गई। यहां भी टीबी के संभावित लक्षण मिलने पर दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि टीबी जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें