फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 10 को लगाई एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
गौंत में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच करते डाॅ. वैभव गोयल। संवाद
विज्ञापन
-गौंत में शिविर और एचपीवी वैक्सीनेशन सत्र का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर गौंत में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं एचपीवी वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में तीन लोगों में मधुमेह तथा चार लोगों में उच्च रक्तचाप के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आवश्यक परामर्श देने के साथ नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 10 महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। लोगों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और संतुलित खानपान को लेकर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला गौंत में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण भी किया। इस दौरान चार बच्चों को डीपीटी और टीडी के टीके लगाए गए। शिविर में ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉ. वैभव गोयल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जय ललिता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण और आशा कार्यकर्ता नीरू ने अपनी सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें