फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में 94 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा, निशुल्क दवाइयां बांटीं

विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में आयोजित शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन





-साईं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ने आयोजित किया शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में श्री साईं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल नाहन के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 94 रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार प्रदान किया।

भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों में शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. यश ने सामान्य और आंतरिक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। वहीं कामिनी ने नेत्र जांच कर मरीजों को आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। सानिया और पंकज ने मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। विद्या देवी, सुमन और सुमन बाला ने मरीजों की काउंसलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने शिविर का शुभारंभ करते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। शिविर प्रबंधक विशाल कश्यप ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके तहत समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवाद

ददाहू अस्पताल में आयोजित शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें