फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चाकली में स्वास्थ्य शिविर, 38 लोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चाकली में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 38 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि जांच के दौरान 6 लोगों में उच्च रक्तचाप और 4 लोगों में मधुमेह के लक्षण पाए गए। इसके अलावा 3 लोगों की आंखों की जांच भी की गई। वहीं टीबी के संभावित लक्षण मिलने पर 4 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, संतुलित खानपान और टीबी रोग के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें