आज के कार्यक्रम की खबर
-भेड़ा गांव में 83 लोगों की स्वास्थ्य और 103 के एक्सरे किए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर मात्तर तहत भेडों गांव में एनसीडी और निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच, स्क्रीनिंग के साथ-साथ टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 83 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 7 लोगों में उच्च रक्तचाप, 4 में शुगर के लक्षण पाए गए। 7 की प्रसव पूर्व देखभाल, 3 की एनीमिया और 2 की आंखों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में 103 लोगों एक्सरे और 68 के साई टीबी टेस्ट किए गए। टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर 6 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में क्षयरोग मुक्त अभियान के तहत नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से न केवल लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद