जगदीश चंद जुनेजा चेरिटेबल अस्पताल पांवटा साहिब ने किया शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मैनकाइंड ग्रुप की ओर से संचालित जगदीश चंद जुनेजा चेरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर, पांवटा साहिब की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक समिति बहराल पांवटा साहिब के सौजन्य से गुरुद्वारा कोंच बेली बहराल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 253 रोगियों की जांच की और दवाएं वितरित की गईं।
रामलाल शर्मा ने बताया कि संत बाबा कपूर सिंह जी (निर्वाण चाय वाले) डेरा संत सागर बहराल की 110वीं पावन स्मृति को समर्पित तथा संत बाबा रणजीत सिंह जी की मधुर स्मृति में गुरुद्वारा कोंच बेली साहिब बहराल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर अनीश अहमद हाशमी, डॉक्टर अंकिता शर्मा, डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर सोनम, डॉ. दिवाकर, तानिया भारद्वाज, विशाल, नेहा शर्मा, मनजीत चौधरी, बिमला पुंडीर, राम लाल शर्मा, नीरज और कमल की टीम शामिल रही।
शिविर में 253 रोगियों की जांच की गई। इसमें सामान्य रोग के 115, प्रसुति एवं स्त्री रोग के 22, आंखों की जांच 61, दंत रोग के 39 और बाल रोग के तहत 16 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल जी भी शिविर में मौजूद रहे।
रामलाल शर्मा ने बताया कि जेसी जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियोथैरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध है। स्वास्थ्य शिविर में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति बहराल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद