फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बड़ू साहिब में 925 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
बड़ू साहिब में आयोजित ​शिविर में स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
शिविर में 28 मरीजों के किए गए छोटे और बड़े ऑपरेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। अकाल चैरिटेबल अस्पताल बड़ू साहिब में अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग व इंटरनल विश्वविद्यालय के सहयोग से 109वां निशुल्क दो दिवसीय बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। शिविर में 925 लाभार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 156 विद्यार्थी एवं स्टाफ के सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन


शिविर में स्त्री रोग, ईएनटी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटल, नेत्र, मनोरोग, और ऑन्कोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श, जांच, शल्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेवाएं प्रदान की। इस दौरान 11 बड़े और 17 छोटे ऑपरेशन किए गए। शिविर में डॉ. जीपी सिंह (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. गौतम सिकंद (ईएनटी) के नेतृत्व में राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह, रेणुकाजी, सोलन समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों ने निशुल्क चिकित्सा एवं शल्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबा डॉ. दविंद्र सिंह, सलाहकार (स्वास्थ्य एवं शिक्षा) डॉ. नीलम कौर आदि मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें