फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैडफोन से घट सकती है सुनने की क्षमता : कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट स्कूल नाहन में विश्व श्रवण दिवस पर कार्यक्रम, कानों के देखभाल के बताए तरीके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से विश्व श्रवण दिवस पर उच्च विद्यालय कैंट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को श्रवण स्वास्थ्य के महत्व और कानों की देखभाल से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने कहा कि सुनने की क्षमता मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कानों की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आजकल युवाओं में तेज आवाज में मोबाइल सुनने और हैडफोन का लंबे समय तक उपयोग करने की आदत बढ़ रही है। इससे सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कान में किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु डालने से बचना चाहिए। यदि कान में दर्द, संक्रमण, सीटी जैसी आवाज सुनाई देना या सुनने में परेशानी जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए। राठौर ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को सुनने से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना है। सही जानकारी और सावधानी बरतकर श्रवण संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कानों की स्वच्छता बनाए रखने, तेज आवाज से बचने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी श्रवण स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्याध्यापक संजीव सैनी के अलावा अध्यापक प्रीति, अंजना और सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें