फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुईनल काली मां मंदिर से गल्ला तोड़ हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सीसीटीवी के काटे तार, फिर वारदात को अंजाम, वारदात अंदर लगे कैमरे में रिकाॅर्ड
विज्ञापन

वर्ष 2025 में भी मंदिर में हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की बाली कोटी पंचायत के सुईनल काली मां मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। यहां शातिरों ने सेंध लगाकर मंदिर के गल्ले को तोड़ दिया और उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना 2 मार्च की रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गल्ले में 50 हजार रुपये से अधिक की राशि होने का अनुमान है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जनवरी 2025 में मंदिर का गल्ला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी है। उस घटना के बाद मंदिर समिति ने सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
विज्ञापन

शातिरों ने पहले मंदिर के बाहर लगे कैमरे के तार काट दिए। उन्हें आभास नहीं था कि गल्ले की निगरानी के लिए मंदिर के भीतर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ग्रामीण दिनेश, बाजूराम व लोगों ने जब फुटेज देखी तो उसमें एक व्यक्ति गल्ला तोड़कर पैसे गिनता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में आरोपी के हाथ में घड़ी और बाजू पर बना टैटू भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मां काली सेवा समिति के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की शिलाई पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें