एचडीआरएफ टीम ने बताया आपदा से खुद को कैसे बचाएं
आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में सोमवार को एचडीआरएफ की टीम ने बच्चों को प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दी। टीम ने आपदा के दौरान अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित भी किया।
एचडीआरएफ शिमला के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व धर्म सिंह ने बताया कि आपदा एक अनहोनी घटना है जो कभी भी बात कर नहीं आती। ऐसी परिस्थिति में छोटे-छोटे उपायों से हम अपनी और दूसरों की जान को सुरक्षित रख सकते हैं। आपदा के दौरान केवल तत्परता बरतने की आवश्यकता है।
स्कूल के प्रधानाचार्य बृजेश ठाकुर ने एचडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से इन नियमों को आपदा की स्थिति में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
-संवाद
आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में बच्चों को आपदा से बचाव पर जागरूक करती एचडीआरएफ की टीम। संवाद