आरक्षण की मांग के साथ इजाद हुआ था हाटी शब्द : गुर्जर समाज
नाहन (सिरमौर)। गुर्जर समाज कल्याण परिषद सिरमौर के अध्यक्ष राजकुमार पोसवाल और महामंत्री सोमनाथ भाटिया ने कहा कि आरक्षण की मांग के साथ हाटी शब्द इजाद हुआ था।
इसका नामकरण 1980 के दशक में हाटी किया गया। ये बात गुर्जर समाज पहले भी साफ कर चुका है और अब भाजपा के पदाधिकारी और हाटी नेताओं की बीते दिन पांवटा साहिब में हुई पत्रकारवार्ता में ये बात उजागर हो चुकी है।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के समय में इसका प्रस्ताव जरूर गया लेकिन कई आपत्तियों के कारण स्वीकार नहीं हो पाया। भाजपा शासन काल में तथाकथित हाटी समुदाय के नाम पर यह कार्य बैकडोर से हो गया।
गुर्जर समाज इस बात को लेकर एकमत है कि गिरिपार के हाटी समुदाय को दिया हाटी आरक्षण सही नहीं है और इसमें बहुत सारी खामियां हैं। इसको लेकर वह बार-बार यही मांग कर रहे कि राज्य और केंद्र सरकार तथ्यों के आधार पर इस फैसले पर पुनर्विचार करे।
सोमनाथ भाटिया, महामंत्री गुर्जर कल्याण परिषद सिरमौर