फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: झूले, गीत और नृत्य कर मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति ने विद्यापीठ स्कूल केदारपुर में आयोजित किया सावन उत्सव
महिलाओं और बच्चों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब ने विद्यापीठ स्कूल केदारपुर में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन और समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे। सावन के पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं और बच्चों ने झूले झूले और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने की, जबकि महिला शाखा का नेतृत्व सर्वशक्ति भटनागर ने किया। मंच संचालन रमाकांत तिवारी और नेहा महावर ने किया।
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों और सदस्यों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य तीज की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना और बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन

12 वरिष्ठ नागरिक का सम्मान
समिति की ओर से कार्यक्रम में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के 12 वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. जेपी शर्मा (84), प्रेमलता श्रीवास्तव (83), पीएन गुप्ता (81), नवल किशोर अग्रवाल (79), राजपाल त्यागी (77), प्रकाश चंद गुप्ता (75), अरविंद गोयल (74), विजय कुमार गोयल (74), गिरीश मोहन भटनागर (73), सुरेंद्र कुमार विश्नोई (70), देवेंद्र कुमार चौबे (70) और नत्थीमल वर्मा (70) शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें