फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हनी नेगी और अरुण जस्टा के नाम रही पहली सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हनी नेगी और अरुण जस्टा के नाम रही पहली सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में हिमाचल लोक उत्सव का हुआ आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में हिमाचल लोक उत्सव-2023 की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक हनी नेगी और अरुण जस्टा के नाम रही। दोनों कलाकारों ने पहाड़ी गानों पर जमकर धमाल मचाया।

हनी नेगी ने मेरी सरला, मीठी मीठी बातें, कुणी चुड़ू तेरी जीऊ और अरुण जस्टा ने नाटी लागी नाचदे चूमा मेरिये, बानो रे और रघुदासा जैसे कई गीत पेश कर समा बांधा।
विज्ञापन

इससे पूर्व लोक उत्सव का शुभारंभ समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसायी विनोज शर्मा और उनकी धर्मपत्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की गायन प्रतियोगिता से हुई। साथ ही वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में समूह नृत्य पेश कर प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य स्पर्धा में ट्विंकल पुंडीर और रूही समूह ने पहला, द्वितीय स्थान पर आरवी समूह और तृतीय स्थान दीपिका व साक्षी समूह रहा।

कनिष्ठ वर्ग में श्रेयसी तोमर ने पहला, द्वितीय स्थान पर कृतिका मानविक समूह और तृतीय स्थान कार्मल समूह रहा।

इस मौके पर डायनामिक युवा मंडल अध्यक्ष ओपी ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप, महासचिव सतीश राणा, सचिव योगेश ठाकुर, सदस्य योगी ठाकुर, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा, राहुल शर्मा और मनदीप आदि मौजूद रहे।

नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें