फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक मिशन स्कूल अव्वल

विज्ञापन
जिला स्तरीय छात्र अंडर-19 प्रतियोगिता के समापन पर फुटबॉल विजेता टीम तारुवाला को सम्मानित करते मुख - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल के नितीश कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ धावक चुना गया। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स के साथ-साथ बास्केटबाल का खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

फुटबाल में मेजबान स्कूल तारुवाला ने प्रथम और अरिहंत स्कूल नाहन दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल में गोरखूवाला प्रथम और सराहां दूसरे, टेबल टेनिस में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन प्रथम और कॅरिअर अकादमी नाहन दूसरे, बास्केटबाल में मिशन स्कूल प्रथम और स्कॉलर्स होम पांवटा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि व ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व विशिष्ट अतिथि अनिल सैनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के समापन मौके पर स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य व भंगड़ा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन चारु शर्मा ने किया।
इस मौके पर मुख्यातिथि अरविंद गुप्ता ने प्रतियोगिता का आयोजन करवाने वाले स्कूल को 11 हजार और विशिष्ट अतिथि अनिल सैनी ने 5,100 राशि प्रदान की। तारुवाला स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर के 30 स्कूलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें