फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: द ग्रेट खली अपने पैतृक गांव में हिमाचली वादियों का उठा रहे लुत्फ

विज्ञापन
शिलाई-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर पुशअप लगाते द गे्रट खली। संवाद
विज्ञापन
द ग्रेट खली अपने पैतृक गांव में हिमाचली वादियों का उठा रहे लुत्फसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पूर्व हैवीवेट डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली इन दिनों अपने पैतृक गांव में हिमाचल की वादियों व मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। पंजाब से सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में पहाड़ों की गोद में बसे पैतृक गांव नैनिधार धिराईना गांव में द ग्रेट खली परिवार सहित पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन

गांव से घूमने के लिए वह परिवार संग आसपास के क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। घूमने के दौरान वह अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर भी कर रहे हैं। ताजा वीडियो में वह नेशनल हाईवे शिलाई-पांवटा साहिब 707 ग्रीन कोरीडोर पर पुशअप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुशअप्स लगाते हुए वह अपने प्रशंसकों को तंदरुस्त रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें