फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकटोत्सव पर पांवटा में भव्य नगर-कीर्तन

विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकटोत्सव पर नगर कीर्तनके आगे चल कर गुरु महिमा गुणगान करती स
विज्ञापन
पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर-कीर्तन में शामिल हुईं हजारों संगत
विज्ञापन

नन्हे गतका दल के करतबों ने श्रद्धालुओं को किया रोमांचित
स्कूली बच्चों की झांकियां और पुष्प वर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
जगह-जगह लगे सेवा स्टाल, चाय-पानी से लेकर मिष्ठान तक की व्यवस्था
कल सजेगा विशाल कवि दरबार, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सेवादार

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकटोत्सव दिवस पर भव्य नगर-कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर-कीर्तन के दौरान गुरु नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर-कीर्तन में स्थानीय सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गतका दल के नन्हे सदस्यों ने प्राचीन रण कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
वीरवार को मुख्य गुरुद्वारा साहिब परिसर से नगर-कीर्तन शुरू हुआ। इसमें सुरों के संगम सहित विभिन्न बैंड टीमें और रंगीन परिधानों में सजे स्कूली बच्चे गुरु जी के जयकारों से माहौल को भक्तिमय और दिलकश बनाते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने नगर-कीर्तन के आगे सफाई की, जबकि युवाओं की विशेष रूप से गठित टीम ने सबसे पीछे चलकर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा। नगर-कीर्तन में स्थानीय और बाहरी राज्यों से संगत शामिल हुईं।
विज्ञापन

नगर-कीर्तन में सबसे आगे पूर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी समेत विभिन्न प्रांतों से पहुंची संगत ने गुरु जी का खूब गुणगान किया। नगर-कीर्तन के दौरान गतका टीम ने शौर्यपूर्ण करतब दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। देश की प्राचीन रणकौशल विधि के तहत किए करतबों ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। खासकर छोटे गतका दल के सदस्यों ने चतुराई और तेजी से सभी को हतप्रभ कर दिया।
नगर-कीर्तन में स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भी भाग लिया। बच्चों ने कदमताल करते हुए रंग-बिरंगी आकर्षक पोशाकें पहन रखी थीं। नगर-कीर्तन के दौरान पुष्प वर्षा के नजारे और सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर पांवटा गुरुद्वारा कमेटी के उप प्रधान हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, प्रबंधक जागीर सिंह और उप प्रबंधक गुरमीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उप प्रधान हरभजन सिंह ने बताया कि शनिवार, 27 जनवरी को रात 9 बजे से 12 बजे तक विशाल कवि दरबार सजेगा। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए कविगण गुरु जी के जीवन और शौर्य पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
श्रद्धालुओं की सेवा को लगे स्टाल
नगर-कीर्तन के दौरान पांवटा से बद्रीपुर चौक तक जगह-जगह सेवा स्टाल लगाए गए। इनमें श्रद्धालुओं को चाय, पानी, खीर, ठंडा, पकोड़े, मिष्ठान और फल वितरित किए गए। गुरुद्वारा साहिब परिसर से गीता भवन मुख्य बाजार, वाई प्वाइंट होकर नगर-कीर्तन बद्रीपुर चौक तक पहुंचा।
विज्ञापन

वापस पहुंचने पर आतिशबाजी
नगर-कीर्तन के समापन पर हर वर्ष की तरह आतिशबाजी का आयोजन किया गया। मुख्य गेट के बाहर विभिन्न गतका दलों की टीमों ने देर शाम तक रणकौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें