फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने किया यूको बैंक शाखाओं का औचक निरीक्षण

Sat, 18 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। बैंकों का कार्य केवल धन अर्जित करना ही नहीं अपितु हर व्यक्ति को बैंक से जोड़कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं व सुविधाओं का लाभ प्रदान करना भी है जिससे कि किसी भी व्यक्ति के साथ लेनदेन में कोई जालसाजी या धोखाधड़ी न हो। यह बात यूको बैंक के जोनल मैनेजर आईएस तुलसी ने शनिवार को ददाहू में यूको बैंक की शाखा के औचक निरीक्षण के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि यूको बैंक की सभी शाखाओं में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें हाईटेक बनाया जा चुका है जिससे की ग्राहकों को किसी भी समय कोई असुविधा या परेशानी न हो। यूको बैंक की सभी शाखाएं पारदर्शिता के साथ अपने कार्य को कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए चलाई गई विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं की समीक्षा की तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का आकलन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यूको बैंक प्रदेश व केंद्र सरकार की कसौटी पर खरा उतर कर निरंतर आगे बढ़ रहा है। रेणुका शाखा को इंवर्टर की सुविधा से शीघ्र जोड़ दिया जाएगा। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आईएस तुलसी ने गाताधार, हरिपुरधार, संगडाह, काकोग व ददाहू सहित क्षेत्र से जुड़ी सभी बैंक शाखाओं को निरीक्षण करके आंकड़े एकत्रित किए तथा आंकड़ों को अपडेट भी किया। इस मौके पर उनके साथ जोनल कार्यालय सोलन के प्रबंधक एचडी शर्मा व रेणुका शाखा के कार्यवाहक प्रबंधक रविरंजन भी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें