फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महीपुर में युवती ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महीपुर में युवती ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

खाना बनाने को भेजा था घर, फंदे से लटकती मिली युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र की महीपुर पंचायत में एक युवती ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रेणुका पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है। जानकारी के अनुसार चितरथ गांववासी 20 वर्षीय अनीता देवी अपने मात-पिता के साथ खेतों में काम करने गई थी। खेतों में काम करने के बाद माता -पिता ने उसे दोपहर का खाना बनाने के लिए घर भेज दिया लेकिन जब उसके माता-पिता खाना खाने घर पहुंचे तो उन्हें अनीता घर पर कहीं दिखाई नहीं दी। जब उन्होंने इसकी तलाश शुरू की तो वह एक कमरे में झूलती दिखाई दी। उसने अपने घर पर ही पंखें से चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने इसकी सूचना रेणुका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा, जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतका ईग्नू से बीए की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट या अन्य कोई सुराग नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें