फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पुलिस ने युवती को अंबाला से किया बरामद, प्रदर्शन कर रहे 4 लोग गिरफ्तार; बिंदल और SDM के बीच नोकझोंक

Sun, 15 Jun 2025 12:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

5 जून से लापता युवती को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से युवक के साथ तलाश कर लिया है। दोनों को सिरमौर लाया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, जबकि युवती को अदालत के समक्ष पेश किया गया, सोमवार को बयान दर्ज करने केे लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा कालाअंब एनएच-07 पर माजरा के समीप धरना प्रदर्शन करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माजरा क्षेत्र से 5 जून से लापता युवती को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से युवक के साथ तलाश कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया। युवती के बयान दर्ज करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। ऐसे में युवती को पुलिस ने महिला वन स्टॉप सेंटर में रखा है। उधर, युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने युवती और युवक को अंबाला से बरामद कर लिया है। दोनों को सिरमौर लाया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, जबकि युवती को अदालत के समक्ष पेश किया गया, सोमवार को बयान दर्ज करने केे लिए समय दिया गया है।

एसपी ने बताया कि उक्साने व अन्य मामलों में प्रदर्शन करने वालों में से 4 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, जिला दंडाधिकारी की ओर से क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा-163 लागू की गई थी, बावजूद इसके शनिवार को माजरा थाना के बाहर भीड़ एकत्रित हुई। ऐसे में आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील है कि जारी आदेशों (धारा-163 बीएनएसएस) की पालना करें व इलाके में शांति व सौहार्द बनाए रखें।
 

उधर, परिजनों व प्रदर्शनकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि युवती नाबालिग है, जिसे बहला फुसलाकर अगवा किया गया है। ऐसे में अब इसको लेकर भी जांच होगी। बता दें कि युवती के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में एक विशेष समुदाय के युवक पर भी युवती को अगवा करने के आरोप लगे थे। शुक्रवार लोगों ने युवक के घर के बाहर जाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पथरबाजी व लाठीचार्ज में कुछ लोगाें सहित पुलिस जवानों को चोटें आई थीं। एसपी सिरमौर के आवेदन पर लोगों के जान-माल की रक्षा व इलाके में शांति कायम रखने के लिए पुलिस थाना माजरा के इलाके में जिला दंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा-163 लगाई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और एसडीएम पांवटा के बीच तीखी नोकझोंक
एक सप्ताह से लापता लड़की के मामले को लेकर शनिवार को माजरा थाना संपर्क मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और एसडीएम पांवटा जीएस चीमा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बदले की भावना से कार्य किया तो आंदोलन कर ईंट से ईंट बजा देंगे। हालांकि, लड़की के मिल जाने व उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शनिवार को धरना स्थगित कर दिया गया।

शनिवार को एनएच-07 पर प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए माजरा थाना संपर्क मार्ग के समीप लगे बैरिकेड के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि एसडीएम पांवटा साहिब के कारण भी माहौल खराब हुआ। बिंदल ने कहा कि एक तरफ से जिन लोगों पर पथराव हो रहा था, उन्हीं पर पुलिस भी लाठी का प्रयोग कर रही थी। इसमें महिलाओं को भी चोटें आई हैं। केवल एक ही पक्ष का ध्यान रखा जा रहा था। यदि बदले की भावना से झूठे मामले दर्ज किए तो फिर से आंदोलन व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पथराव करने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से कहा कि लड़की सही सलामत मिलने की परिजनों को पूरी जानकारी दी जा रही है। भीड़ के प्रति हम जवाबदेह नहीं हैं। जिला उपायुक्त की ओर से यहां पर एमएनएस की धारा-163 लगाई गई है। इसके बावजूद धरना-प्रदर्शन करने वालों पर कानून व नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिजनों व प्रदर्शनकारियों को लड़की सुरक्षित बरामद कर लिए जाने से अवगत करवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें