फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धगेड़ा ने सुपर ओवर में माइना को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह

विज्ञापन
गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट टीम की सुपर 8 में क्वालीफाई टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


-सियूं में गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, मुकाबले रहे रोमांचक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सियूं में चल रही गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में धगेड़ा ने माइना को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। धगेड़ा और माइना के बीच मुकाबला टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में धगेड़ा की टीम ने जीत दर्ज की।
मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला माइना और बाबा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें माइना ने जीत दर्ज की। महागठबंधन और बादशाह इलेवन भुजोंड के बीच खेला गया मुकाबला भुजोंड ने जीता। गेहल और धगेड़ा के बीच खेले गए मैच में धगेड़ा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की ग्रामीण और पंचायत स्तर की टीमें भाग ले रही हैं। इससे युवाओं में खेल भावना के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें