फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शंभूवाला में 60 लोगों की एक्सरे जांच की

विज्ञापन
पीएचसी शंभूवाला में एक्सरे जांच करता विभाग का कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलगम के सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूवाला में एक्सरे जांच और टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 लोगों की एक्सरे जांच की गई और बलगम के सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि देश और प्रदेश को शत प्रतिशत टीबी मुक्त करने के लक्ष्य के चलते जिले में टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीबी के लक्षणों को लेकर टीबी की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही एक्सरे भी किए जा रहे हैं। पीएचसी शंभूवाला में हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन से एक्सरे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण और बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर विभाग की टीम के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें