फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निहालगढ़ स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

विज्ञापन
-निहालगढ़ स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित- स्त्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
निहालगढ़ स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

इस तरह की गतिविधियों से गणित विषय में रुचि बढ़ेगी : अंजू सूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहालगढ़ में राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी स्कूली बच्चों ने खेल-खेल में गणित कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू सूरी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के आयोजन से बच्चों में गणित विषय में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के साथ प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने भी खूब रुचि ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित के शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें गणित प्रेक्टिकल, पजल सोलविंग शामिल रहा।
उन्होंने बताया कि ये दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामनुजन की जयंती पर मनाया जाता है। 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के एक ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ। वर्ष 2012 से इस दिवस को गणित दिवस घोषित किया गया है। कार्यक्रम में कक्षा छठी से 10वीं कक्षा के साथ-साथ लगती प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंजू सूरी, गणित के शिक्षक ओम प्रकाश समेत स्टाफ और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें