संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। केंद्रीय हाटी समिति रोनहाट यूनिट की बैठक में गंगा राम सिंगटा को सर्वसहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह बैठक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और रास्त पंचायत के पूर्व प्रधान दलीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई।
समिति सदस्य हरि सिंह ने बताया कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि साल 2024 में सितंबर महीने में हाटी समिति रोनहाट के पदाधिकारी की बैठक में सर्व सहमति से हरिराम शास्त्री को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वे निष्क्रय रहे। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें गंगाराम सिंगटा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष पूर्व कार्यकारिणी स्थिर है। पंचायत स्तर पर अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। समिति का कार्य वित्तीय रूप लोगों के पास जाकर सहायता राशि एकत्रित करना है क्योंकि हाटी का मुद्दा अभी हिमाचल उच्च न्यायालय में लंबित है।