फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता ने दो वर्ष पहले नशीली दवा पिलाकर पति समेत अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसका खुलासा तब हुआ जब हाल ही में इसकी वीडियो सामने आई। लिहाजा, पीड़िता के भाई ने वीडियो वायरल होने के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक अक्तूबर को पांवटा साहिब के वकील राजेंद्र नेगी व पीड़िता के भाई ने पत्रकार वार्ता कर इसको लेकर आवाज उठाई थी, जिसमें आरोप लगाया कि पीड़िता के आरोपी पति ने नशीली पदार्थ पिलाकर चार अन्य आरोपियों से अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करवाया। आरोपी पति ने खुद इसकी वीडियो बनाई और वायरल भी किया। उधर, थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला संवेदनशील होने के चलते गहनता से जांच की जा रही है। ताकि, मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें