फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरिओम कॉलोनी में 14 से 18 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गणेश उत्सव

विज्ञापन
हरिओम सेवा समिति ककी बैठक में श्रीगणेश उत्सव पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
14 सितंबर को गणपति स्थापना, प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-4 स्थित हरिओम कॉलोनी में इस वर्ष भी श्री गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हरिओम सेवा सनातन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्सव की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर (सोमवार) को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 सितंबर (शुक्रवार) को हवन-पूजन के बाद हरिओम कॉलोनी से यमुना घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यमुना नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उसी दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अजय गौड़, कामेश्वर चौधरी, धीरज चौधरी, राजीव चौधरी, राकेश कुमार सिंह, संजीव यादव, शैलेन्द्र पांडेय, प्रवीण चौरसिया, जगदीप तोमर, राजकिशोर त्यागी सहित हरिओम सेवा सनातन समिति के सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें